Skip to main content

PPE किट पहने शख्स ने नदी में अपने ही परिजन की फेंक दी लाश! वीडियो हुआ वायरल

Viral News


भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बीच बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। अभी भी देश में हर दिन 3-4 हजार लोगों की जान जा रही है। इन बढ़ती मौतों के बीच कुछ ही दिन पहले उत्तर प्रदेश में गंगा किनारे मौजूद कई जिलों में शव नदी में बहते नजर आए थे। इतना ही नहीं कई शहरों में तो लाशें नदी के किनारों पर भी गड़ी मिली थीं। आरोप था कि ग्रामीण अंतिम संस्कार का पैसा होने की वजह से परिजनों को इस तरह छोड़ रहे थे। हालांकि, अब यूपी के बलरामपुर से एक लाश को नदी में फेंके जाने का वीडियो वायरल हो रहा है।

 

चौंकाने वाली बात यह है कि शवों के प्रवाह को रोकने के लिए यूपी सरकार ने गंगा के किनारों पर तो पुलिस लगा दी है, पर राज्य के दूसरे हिस्सों में भी लाश नदी में फेंके जाने का एक मामला सामने आया है। यह घटना बलरामपुर की है। वायरल वीडियो में दो लोग एक लाश को राप्ती नदी में फेंकते नजर रहे हैं। इनमें से एक युवक तो बकायदा पीपीई किट पहने दिख रहा है। सीएमओ के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि शव फेंकने वाला मृतक का परिजन ही है।

 

बताया गया है कि यह घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के राप्ती नदी पर बने सिसई घाट पुल की है। इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन ने हरकत में आते हुए जांच शुरू कर दी। अब तक जो जांच हुई है, उसके मुताबिक, यह शव सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ इलाके में रहने वाले प्रेम नाथ मिश्र का है। बलरामपुर के सीएमओ डॉक्टर विजय बहादुर के मुताबिक, 25 मई को कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रेमनाथ को सरकारी अस्पताल के कोविड वॉर्ड में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान ही 28 मई को उनकी जान चली गई थी।

 

सीएमओ के अनुसार, इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने प्रेमनाथ का शव कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उनके परिजनों को सौंप दिया था। हालांकि, परिजनों ने इसके बाद क्या किया, यह बात तो वायरल वीडियो में काफी हद तक साफ हो रही है। फिलहाल इस घटना को लेकर कोतवाली नगर में केस दर्ज हुआ और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

घर पर कोरोना वायरस का उपचार पड़ सकता है भारी, पान का पत्ता-गर्म पानी कितना फायदेमंद, जानिए WHO की चेतावनी का सच

नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। लोग घरों में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए तरह - तरह के नुस्खे अपना रहे हैं। कोई गर्म पानी पी रहा है तो कोई पान के पत्ते खाने से कोरोना के उपचार में इस्तेमाल कर रहा है। अगर आप भी सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी तरह के नुस्खे को अपना रहे हैं तो पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें वरना आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। कोरोना से बचाव और उपचार को लेकर कई तरह के मिथ फैलाए जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और डॉक्टर आपको लगातार ऐसे किसी भी तरह के मिथ से सावधान रहने के लिए कह रहे हैं। आप भी जानिए सोशल मीडिया पर वायरल कुछ गलत मिथ की सच्चाई क्या है।   जानिए पान के पत्ते से ठीक होगा कोरोना ? पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने ट्वीट कर कहा कि ' एक फर्जी खबर में दावा किया जा रहा है कि पान के पत्ते का सेवन करने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है व कोरोना संक्रमित...

25 हजार चूहों से भरा है यह माता का मंदिर, भक्तों को मिलता है इन्हीं का जूठा प्रसाद

राजस्थान   के बीकानेर में स्थित करणी माता के मंदिर में करीब 25 हजार चूहे हैं . इन काले चूहों को माता की संतान माना जाता है . आमतौर पर कोई भी चूहों की जूठी चीजें खाने के बजाय फेंक देता है लेकिन इस मंदिर में भक्तों को चूहों का जूठा प्रसाद ही दिया जाता है .   राजस्थान में बीकानेर से करीब 30 किमी . दूर देशनोक में स्थित इस मंदिर को चूहों वाली माता , चूहों का मंदिर और मूषक मंदिर के नाम से भी जाना जाता है . यहां पर चूहों को काबा कहा जाता है . मंदिर में करीब 25000 चूहे हैं . यहां पैरों को ऊपर उठाने के बजाय घसीटकर चलना होता है ताकि कोई काबा पैर के नीचे न आ जाएं . इसे अशुभ माना जाता है .   मां करणी को जगदंबा माता का अवतार माना जाता है . कहा जाता है कि इनका जन्म 1387 में एक चारण परिवार में हुआ था और इनका बचपन का नाम रिघुबाई था . इनका विवाह साठिका गांव के किपोजी चारण से हुआ था लेकिन सांसारिक जीवन में मन ऊबने के बाद उन्होंन...