Skip to main content

मछली के पेट से निकला बेशकीमती खजाना, फाड़ते ही करोड़पति बन गया मछुआरा

Hindi News


कहते हैं ना कि अगर किस्मत साथ हो तो कुछ भी हो सकता है. ये किस्मत किसी रोडपति को झट से करोड़पति भी बना सकती है. ऐसी ही किस्मत बदली यमन में रहने वाले मछुआरे के एक समूह की. समुद्र में मछली पकड़ने के लिए डाले गए जाल से इन मछुआरों को मरी हुई शार्क (Shark) मछली की बॉडी मिली. लेकिन इससे भी ज्यादा दिलचस्प चीज इसकी लाश के पेट में छिपी थी.

 

मछुआरों को इस मरी मछली के पेट से ग्रे रंग के पत्थर जैसी आकृति की चीज मिली जिसे Ambergris कहते हैं. एम्बरग्रीस यानी व्हेल की उलटी. ये काफी कीमती होती है. इसे काफी कम ही पाया जाता है और मार्केट में इसकी कीमत 36 लाख रुपए प्रति किलो तक है. ये काफी रेयर होता है और इसका इस्तेमाल परफ्यूम इंडस्ट्री में किया जाता है. नेशनल जियोग्राफिक चैनल के मुताबिक़, व्हेल की उलटी का इस्तेमाल Chanel और Lanvin जैसे ब्रांड्स परफ्यूम बनाने के लिए करते हैं.


 


जियोग्राफी चैनल के मुताबिक़, एम्बरग्रीस मात्र 1 से 5 प्रतिशत व्हेल्स के पेट में बनता है. ये मोम की तरह चिपचिपा और ज्वलनशील होता है. यमन के मछुआरों के इस ग्रुप को मिला एम्बरग्रीस काफी बड़ा था और इसे निकालने के लिए मछुआरों को मरी व्हेल के पेट में 35 कट लगाने पड़े. जब मछुआरों के जाल में मरी हुई लाश फंसी, तब उससे अजीब सी गंध रही थी. इस वजह से उन्हें शक हुआ कि लाश में एम्बरग्रीस हो सकती है.

 

मछुआरों ने इस व्हेल की लाश के पेट में चीरा लगाया और अंदर से एम्बरग्रीस को बाहर निकला. ये इतना बड़ा था कि मार्केट में इसकी कीमत 11 करोड़ रुपए से ज्यादा है. ग्रुप ने फैसला किया कि इसे बेचकर मिलने वाले कैश को सबमें समान रूप से बांटा जाएगा. साथ ही कुछ पैसे डोनेशन में दिए जाएंगे. एम्बरग्रीस को व्हेल की उलटी भी कहा जाता है. इसे व्हेल तब बनाती है जब वो स्क्विड मछली, जिसे पचाना मुश्किल होता है, को निगल जाती है. इसके बाद उनके पेट में एम्बरग्रीस का निर्माण होता है.

Comments

Popular posts from this blog

घर पर कोरोना वायरस का उपचार पड़ सकता है भारी, पान का पत्ता-गर्म पानी कितना फायदेमंद, जानिए WHO की चेतावनी का सच

नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। लोग घरों में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए तरह - तरह के नुस्खे अपना रहे हैं। कोई गर्म पानी पी रहा है तो कोई पान के पत्ते खाने से कोरोना के उपचार में इस्तेमाल कर रहा है। अगर आप भी सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी तरह के नुस्खे को अपना रहे हैं तो पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें वरना आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। कोरोना से बचाव और उपचार को लेकर कई तरह के मिथ फैलाए जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और डॉक्टर आपको लगातार ऐसे किसी भी तरह के मिथ से सावधान रहने के लिए कह रहे हैं। आप भी जानिए सोशल मीडिया पर वायरल कुछ गलत मिथ की सच्चाई क्या है।   जानिए पान के पत्ते से ठीक होगा कोरोना ? पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने ट्वीट कर कहा कि ' एक फर्जी खबर में दावा किया जा रहा है कि पान के पत्ते का सेवन करने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है व कोरोना संक्रमित...

PPE किट पहने शख्स ने नदी में अपने ही परिजन की फेंक दी लाश! वीडियो हुआ वायरल

भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बीच बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। अभी भी देश में हर दिन 3-4 हजार लोगों की जान जा रही है। इन बढ़ती मौतों के बीच कुछ ही दिन पहले उत्तर प्रदेश में गंगा किनारे मौजूद कई जिलों में शव नदी में बहते नजर आए थे। इतना ही नहीं कई शहरों में तो लाशें नदी के किनारों पर भी गड़ी मिली थीं। आरोप था कि ग्रामीण अंतिम संस्कार का पैसा न होने की वजह से परिजनों को इस तरह छोड़ रहे थे। हालांकि , अब यूपी के बलरामपुर से एक लाश को नदी में फेंके जाने का वीडियो वायरल हो रहा है।   चौंकाने वाली बात यह है कि शवों के प्रवाह को रोकने के लिए यूपी सरकार ने गंगा के किनारों पर तो पुलिस लगा दी है , पर राज्य के दूसरे हिस्सों में भी लाश नदी में फेंके जाने का एक मामला सामने आया है। यह घटना बलरामपुर की है। वायरल वीडियो में दो लोग एक लाश को राप्ती नदी में फेंकते नजर आ रहे हैं। इनमें से एक युवक तो बकायदा पीपीई क...

25 हजार चूहों से भरा है यह माता का मंदिर, भक्तों को मिलता है इन्हीं का जूठा प्रसाद

राजस्थान   के बीकानेर में स्थित करणी माता के मंदिर में करीब 25 हजार चूहे हैं . इन काले चूहों को माता की संतान माना जाता है . आमतौर पर कोई भी चूहों की जूठी चीजें खाने के बजाय फेंक देता है लेकिन इस मंदिर में भक्तों को चूहों का जूठा प्रसाद ही दिया जाता है .   राजस्थान में बीकानेर से करीब 30 किमी . दूर देशनोक में स्थित इस मंदिर को चूहों वाली माता , चूहों का मंदिर और मूषक मंदिर के नाम से भी जाना जाता है . यहां पर चूहों को काबा कहा जाता है . मंदिर में करीब 25000 चूहे हैं . यहां पैरों को ऊपर उठाने के बजाय घसीटकर चलना होता है ताकि कोई काबा पैर के नीचे न आ जाएं . इसे अशुभ माना जाता है .   मां करणी को जगदंबा माता का अवतार माना जाता है . कहा जाता है कि इनका जन्म 1387 में एक चारण परिवार में हुआ था और इनका बचपन का नाम रिघुबाई था . इनका विवाह साठिका गांव के किपोजी चारण से हुआ था लेकिन सांसारिक जीवन में मन ऊबने के बाद उन्होंन...