Skip to main content

कोरोना से ठीक होने के बाद लोगों को हो रही ये गंभीर बीमारियां, लक्षणों का ना करें इग्नोर

Corona  Virus in India


नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बावजूद रिकवरी रेट काफी अच्छा है और देशभर में अब तक 82 प्रतिशत से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं. कोरोना से रिकवर होने के बाद लोग अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल शुरू कर सकते हैं. हालांकि नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि कोरोना से संक्रमित हुए लोग लंबे समय तक समस्याओं से जूझ सकते हैं, जो कोविड संक्रमण से होने वाले नुकसान से अलग हो सकते हैं.

 

कोरोना से ठीक हुए लोगों में हो सकती हैं ये समस्याएं

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद लंबे समय तक कई समस्याओं से जूझ सकते हैं. पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त और कमजोर इम्यूनिटी वालों को खास देखभाल की आवश्यकता होगी. कोविड-19 से उबरने वाले रोगियों में हार्ट अटैक के मामले बढ़ने की कई रिपोर्ट आई हैं. SARS-COV-2 वायरस की वजह से डायबिटीज की जोखिम बढ़ने के अलावा किडनी डैमेज की समस्या भी हो सकती है.

 

कोरोना से ठीक हुए लोगों को लगातार स्क्रीनिंग का जरूरत

मरीजों पर बहुत सारे अध्ययन चल रहे हैं, जिससे संकेट मिले हैं कि लोगों में हार्ट प्रॉब्लम के अलावा मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम की भी जोखिम कई गुना ज्यादा है. रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना से ठीक हुए लोगों को लगातार स्क्रीनिंग यानी देखभाल की जरूरत होती है. एक रिसर्च के मुताबिक, मरीजों में करीब 6 महीने तक कोरोना से जुड़ी कोई कोई दिक्कत बनी रहती है. इसे ही लॉन्ग कोविड या पोस्ट-कोविड सिंड्रोम नाम दिया गया है.

 

क्या हो सकते हैं लॉन्ग कोविड के लक्षण?

रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 से रिकवर होने के बाद यानी मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी उनमें हल्की खांसी, सिर दर्द, बदन में दर्द, थकान, सांस लेने में परेशानी या स्वाद और सुगंध महसूस होने जैसी दिक्कतें देखने को मिल सकती हैं.

Comments

Popular posts from this blog

घर पर कोरोना वायरस का उपचार पड़ सकता है भारी, पान का पत्ता-गर्म पानी कितना फायदेमंद, जानिए WHO की चेतावनी का सच

नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। लोग घरों में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए तरह - तरह के नुस्खे अपना रहे हैं। कोई गर्म पानी पी रहा है तो कोई पान के पत्ते खाने से कोरोना के उपचार में इस्तेमाल कर रहा है। अगर आप भी सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी तरह के नुस्खे को अपना रहे हैं तो पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें वरना आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। कोरोना से बचाव और उपचार को लेकर कई तरह के मिथ फैलाए जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और डॉक्टर आपको लगातार ऐसे किसी भी तरह के मिथ से सावधान रहने के लिए कह रहे हैं। आप भी जानिए सोशल मीडिया पर वायरल कुछ गलत मिथ की सच्चाई क्या है।   जानिए पान के पत्ते से ठीक होगा कोरोना ? पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने ट्वीट कर कहा कि ' एक फर्जी खबर में दावा किया जा रहा है कि पान के पत्ते का सेवन करने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है व कोरोना संक्रमित...

PPE किट पहने शख्स ने नदी में अपने ही परिजन की फेंक दी लाश! वीडियो हुआ वायरल

भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बीच बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। अभी भी देश में हर दिन 3-4 हजार लोगों की जान जा रही है। इन बढ़ती मौतों के बीच कुछ ही दिन पहले उत्तर प्रदेश में गंगा किनारे मौजूद कई जिलों में शव नदी में बहते नजर आए थे। इतना ही नहीं कई शहरों में तो लाशें नदी के किनारों पर भी गड़ी मिली थीं। आरोप था कि ग्रामीण अंतिम संस्कार का पैसा न होने की वजह से परिजनों को इस तरह छोड़ रहे थे। हालांकि , अब यूपी के बलरामपुर से एक लाश को नदी में फेंके जाने का वीडियो वायरल हो रहा है।   चौंकाने वाली बात यह है कि शवों के प्रवाह को रोकने के लिए यूपी सरकार ने गंगा के किनारों पर तो पुलिस लगा दी है , पर राज्य के दूसरे हिस्सों में भी लाश नदी में फेंके जाने का एक मामला सामने आया है। यह घटना बलरामपुर की है। वायरल वीडियो में दो लोग एक लाश को राप्ती नदी में फेंकते नजर आ रहे हैं। इनमें से एक युवक तो बकायदा पीपीई क...

25 हजार चूहों से भरा है यह माता का मंदिर, भक्तों को मिलता है इन्हीं का जूठा प्रसाद

राजस्थान   के बीकानेर में स्थित करणी माता के मंदिर में करीब 25 हजार चूहे हैं . इन काले चूहों को माता की संतान माना जाता है . आमतौर पर कोई भी चूहों की जूठी चीजें खाने के बजाय फेंक देता है लेकिन इस मंदिर में भक्तों को चूहों का जूठा प्रसाद ही दिया जाता है .   राजस्थान में बीकानेर से करीब 30 किमी . दूर देशनोक में स्थित इस मंदिर को चूहों वाली माता , चूहों का मंदिर और मूषक मंदिर के नाम से भी जाना जाता है . यहां पर चूहों को काबा कहा जाता है . मंदिर में करीब 25000 चूहे हैं . यहां पैरों को ऊपर उठाने के बजाय घसीटकर चलना होता है ताकि कोई काबा पैर के नीचे न आ जाएं . इसे अशुभ माना जाता है .   मां करणी को जगदंबा माता का अवतार माना जाता है . कहा जाता है कि इनका जन्म 1387 में एक चारण परिवार में हुआ था और इनका बचपन का नाम रिघुबाई था . इनका विवाह साठिका गांव के किपोजी चारण से हुआ था लेकिन सांसारिक जीवन में मन ऊबने के बाद उन्होंन...